मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में आज बारिश के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के

अधिकतर जिलों में आज शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। प्रदेश के कई इलाकों

में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। गुरूवार शाम से मौसम

ने करवट ली। रायपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है । दुर्ग के कई

इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून तक प्रदेश के

ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के

अनुसारआगामी 5 दिनों तक प्रदेश भर में बारिश होने की संभावना है। साथ ही कई

जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा एक दो जगह पर गरज चमक के

साथ तेज हवाएं भी चल सकती है।

राजधानी रायपुर में भी आज

सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। शाम तक गरज चमक

के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम

विभाग के अनुसार चक्रवती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य से सटे

उत्तर-पश्चिम में समुद्र तल से 0.5 और 5.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई

के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम

मध्यप्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़

और गंगीय पश्चिम बंगाल तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर

स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की

संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें