आज से 6 फरवरी तक बारिश की संभावना,31 जिलों के लिए अलर्ट
पटना। समेत बिहार के करीब 31 जिलों में 4 से 6 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। इससे अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके 72 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।शनिवार को बिहार का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में शुक्रवार की तरह धूप निकलेगी। हालांकि, सुबह और शाम अभी ठंड महसूस की जाएगी। 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने कहा कि 15 फरवरी तक सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। उसके बाद धूप में गर्मी आयेगी। बहरहाल सुबह और शाम में जैसे ठंड लग रही है। ठंड महसूस हो रही है, वैसी होती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आगे अभी शीत दिवस जैसी स्थिति का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। यह 5-6 फरवरी के बीच हिमालय क्षेत्र से गुजरेगा। इसके पार होते ही एक बार फिर बिहार में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।





