चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ , आलमगीर और सत्यानंद ने मंत्री पद की ली शपथ

रांची: चंपई सोरेन ने राजभवन के दरबार हॉल में 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता ने झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।इससे पहले दरबार हॉल में बैठे सभी लोगों राष्ट्रगान गाया।इसके बाद राष्टपति सीपी राधाकृष्णन से परमिशन लेने के बाद शपथ समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ।
आपको बता दें कि चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम, राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता और सीता सोरेन भी पहुंची ।





