मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

भाई ने चाकू से गोदकर की अपने भाई की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर में गुरुवार को एक भाई ने ही चाकू से गोदकर अपने भाई की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मोजाहिदपुर थाना पहुंचा और वहां पुलिस के पास अपनी जुर्म को कबूल कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि दोनों भाई में आपसी तनाव नहीं था। आए दिन दोनों भाई के बीच विवाद होते रहता था। इसी विवाद में छोटा भाई ने घटना को अंजाम दिया। मृतक मो, इसराइल के पुत्र 35 वर्षीय अबू नसर है। वहीं आरोपित अबु शाहिद है। आसपास के लोगों के मुताबिक छोटे भाई का शादी हो गयी है। बड़े भाई की शादी होने वाली थी। मृतक नशे के आदि था। इसी को लेकर दोनों भाई के बीच विवाद हुआ और यह घटना हुई।घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की बहन समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचकर दहाड़ मार कर रो रहे हैं। फिलहाल पुलिस एफ एस एल टीम की इंतजार कर रही है। मामले को लेकर डीएसपी - टू राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू गोद कर हत्या कर दी है। आरोपित भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टिया दोनों भाई के बीच विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें