मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

चैती छठ: अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को आज अर्घ्य देंगी व्रती, घाटों पर व्यापक तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चैती छठ: अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को आज अर्घ्य देंगी व्रती, घाटों पर व्यापक तैयारी

पटना। चैती छठ के अवसर पर आज व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसको लेकर प्रदेश भर में नदी, तालाब और विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।घाटों की साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए विभिन्न घाटों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जलाशयों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों को तैनात किया गया है।प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित घाटों का ही उपयोग करें तथा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।गौरतलब है कि चैती छठ के दूसरे दिन संध्या अर्घ्य और अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व संपन्न होता है।इसी क्रम में पटना जिला प्रशासन द्वारा चैती छठ पूजा 2026 के मद्देनज़र आमजन की सुविधा हेतु ट्रैफिक प्लान भी जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना के लिए 24 घंटे कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/2219234) या डायल-112 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें