मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 28 नवम्बर को इंदौर में करेंगी जनसुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 28 नवम्बर को इंदौर में करेंगी जनसुनवाई

इंदौर। राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली की अध्यक्ष विजया रहाटकर 28 नवम्बर को इंदौर प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली द्वारा "राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार" महिला जनसुनवाई के आयोजन के साथ ही इंदौर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा/पुनरीक्षण बैठक 28 नवम्बर को रेसीडेंसी कोठी के सभाकक्ष में की जायेगी।जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई का आयोजन 28 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। उक्त जनसुनवाई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर द्वारा की जायेगी। जनसुनवाई में इंदौर जिले के पुलिस विभाग की वर्ष 2023-2025 तक की 40 लंबित शिकायतों के साथ-साथ अन्य प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। साथ ही यदि कोई महिला अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहती है तो उक्त समय पर उपस्थित हो सकती है।जनसुनवाई के पूर्व विजया रहाटकर द्वारा इंदौर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सुबह 11 बजे एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा / पुनरीक्षण बैठक दोपहर 3 बजे की जाएगी। तपश्चात अध्यक्ष द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी केन्द्र) का निरीक्षण किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें