मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

चेन की छिनतई करने वाला एवं चोरी का आभूषण खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चेन की छिनतई करने वाला एवं चोरी का आभूषण खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार

भागलपुर। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत चेन की छिनतई करने वाला एवं चोरी का आभूषण खरीदने वाला दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को विधि व्यवस्था डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने दी।डीएसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। बीते 03 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चेन छिनतई की घटना हुई थी। इस संबंध में कोतवाली थाना में सुसंगत धाराओं में पंजीकृत की गई थी। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर गुरुवार को को चेन की छिनतई करने वाले एवं उसके निशानदेही पर आभूषण दूकानदार (जिसके पास चेन को बेचा गया था) दोनों व्यक्तियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।चेन इस दौरान चेन गलाकर बनाये गये स्वर्ण आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल दो मोबाईल बरामद किया गया है।गिरफ्तार किए गए बदमाशों में मो० फैजान उर्फ पितल और सागर कुमार शामिल है। मो फैजान उर्फ पितल का आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल में अरूण कुमार थानाध्यक्ष, कोतवाली थाना, कृष्णनंदन कुमार सिंह थानाध्यक्ष जोगसर थाना, शैलेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, कोतवाली थाना और सशस्त्र बल शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें