मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

BRICS की बढ़ती भूमिका पर CGTN सर्वे, 60% से अधिक उत्तरदाताओं ने की प्रशंसा

बीजिंग18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के पूर्व चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने विश्व के 41 देशों के नेटिजनों के बीच एक जनमत सर्वेक्षण किया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन53 बार पढ़ा गया
BRICS की बढ़ती भूमिका पर CGTN सर्वे, 60% से अधिक उत्तरदाताओं ने की प्रशंसा

बीजिंग18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के पूर्व चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने विश्व के 41 देशों के नेटिजनों के बीच एक जनमत सर्वेक्षण किया।

इस सर्वे के परिणामों से जाहिर है कि 60 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं के विचार में इधर कुछ साल अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्रिक्स देशों की भूमिका बढ़ रही है। उन्होंने वैश्विक शासन के सुधार में ब्रिक्स की अहम भूमिका की प्रशंसा की।

इस सर्वे में 61.6 प्रतिशत लोगों के विचार में विस्तार होने के बाद ब्रिक्स का सहयोग अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण व युक्तियुक्त दिशा में बढ़ाने के लिए मददगार है।

25 से 34 वर्ष के आयु वर्ग में लोगों की मान्यता सर्वाधिक है, जो 66.6 प्रतिशत तक पहुंची।

उल्लेखनीय बात है कि दक्षिण-दक्षिण सहयोग के वित्तीय आधार के नाते नए विकास बैंक ने कुल 139 परियोजनाओं की मंजूरी दी है और कर्ज की कुल धनराशि 42 अरब 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंची।

इस सर्वे में 65.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ब्रिक्स देशों द्वारा अपनी मुद्रा के भुगतान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा व्यवस्था के विविधिकरण को बढ़ाने की कोशिशों का सकारात्मक मूल्यांकन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें