मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

मौसम विभाग का छत्तीसगढ़ में आज मौसम बदलने की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मौसम विभाग का छत्तीसगढ़ में आज मौसम बदलने की चेतावनी

रायपुर। मौसम विभाग ने आज के लिए छत्तीसगढ़ में दोहरा अलर्ट जारी किया है, जिसमें एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है और दूसरी तरफ अचानक मौसम बदलने की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में अगले 3 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है ।मौसम विभाग ने बताया है कि 26 से 28 मई तक राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में लू का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इसी बीच आंधी-बारिश की भी संभावना जताई है। नौतपा के प्रभाव के कारण अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44°C से 47°C के बीच रहने का अनुमान है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जैसे जिले विशेष रूप से लू की चपेट में हैं। लू के साथ-साथ मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़/हवाएं चलने की चेतावनी दी है।मेघगर्जन और बिजली: राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बहुत हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। रायपुर में पारा 45.7°C तक पहुंच चुका है, जो इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में से एक है।राजनांदगांव जिला 46.5°C तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें