मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

छग विधानसभा : विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें आज सदन के पटल पर रखी जाएंगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छग विधानसभा : विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें आज सदन के पटल पर रखी जाएंगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आज 6वें दिन सदन की कार्यवाही आज साेमवार काे सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी।वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी की जाएगी।विपक्ष दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े नेता के खेत में अफीम की खेती के खुलासे के बाद इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस विधायकों की ओर से इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव (स्थगन प्रस्ताव) लाने की तैयारी की जा रही है।पार्टी का कहना है कि प्रदेश में सूखा नशा के कारोबार को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं और अब भाजपा से जुड़े नेता के खेत में अफीम की खेती सामने आने से सरकार के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।इसके साथ ही धान खरीद , राशन व्यवस्था, आंगनबाड़ी और कुपोषण जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने की तैयारी है। प्रश्नकाल में खाद्यमंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री के विभाग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री रामविचार नेताम पत्रों को पटल पर रखेंगे।आज विधायक भावना बोहरा, ब्यास कश्यप ध्यानाकर्षण लगाएंगे।सभापति गोमती साय प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगी।अनुदान मांगों पर आज से चर्चा शुरू होगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें