मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : छत्तीसढ़ में आज मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : छत्तीसढ़ में आज मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

-उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानितरायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज रविवार काे 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” रखी गई है, जबकि टैगलाइन “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक” निर्धारित की गई है।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज प्रातः 11:00 बजे इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय, रायपुर स्थित विवेकानंद सभागार में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों तथा मतदाताओं को विशेष पहल कर मतदान के लिए प्रेरित करने वाले जिलों को सम्मानित किया जाएगा।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा, प्रमुख लोकायुक्त, छत्तीसगढ़ लोक आयोग होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिरीश चंदेल, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा की जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पुरस्कार अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, सूरजपुर, दुर्ग एवं जशपुर जिलों को सम्मानित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें