मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल होने की भी आशंका है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ और तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य है, जिनमें माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत-एसीएम ,सोढ़ी बंडी-एसीएम तथा महिला नक्सली नुप्पो बजनी-एसीएम शामिल हैं ।पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की डीआर की टीम ने जंगल को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें