मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ में अंतरराज्यीय उठाईगिरी और लूट गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ में अंतरराज्यीय उठाईगिरी और लूट गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड अरविंद प्रताप सिंह को आज मंगलवार काे गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज खुलासा करते हुआ बताया कि आरोपित अपने साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया के साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय था, तथा 15 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरोह विशेष रूप से बैंक एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों को निशाना बनाता था।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित पहले बैंक और बाजार क्षेत्रों में रेकी करते थे, तत्पश्चात अवसर मिलते ही वाहनों की डिक्की खोलकर या शीशा तोड़कर नकदी चोरी कर लेते थे। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित को उस समय गिरफ्तार किया जब वह पुनः वारदात की योजना बना रहा था। आरोपित के कब्जे से बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल, पेचकस और डुप्लीकेट चाबी बरामद की गई है।इस गिरफ्तारी से लैलूंगा थाना क्षेत्र के चार मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें क्रमशः 2,15,000, 40,000, 59,000 एवं 50,000 रुपये की चोरी शामिल है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें