मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ हुआ नक्सल मुक्त, कांग्रेस इस पर राजनीति न करे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ हुआ नक्सल मुक्त, कांग्रेस इस पर राजनीति न करे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

-सड़क, पुल-पुलिया बनाने 9,129 करोड़ 18 लाख की मिली ऐतिहासिक मंजूरी, राज्य निर्माण के बाद ये दोगुनी राशिरायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार काे नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान नक्सलवाद की समाप्ति पर कांग्रेस द्वारा राजनीति किए जाने पर करारा जवाब दिया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में जारी विकास कार्यों की राशि पर चर्चा की।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में 993 कार्यों के लिए 9129 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के बाद किसी एक वर्ष में दी गई अब तक की सबसे बड़ी स्वीकृति है, जो पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इन कार्यों में पूरे राज्य में सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण को शामिल किया गया है।साव ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सड़क और आवागमन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। दूर-दराज और पहुंचविहीन गांवों तक सड़क पहुंचाने की योजना बनाई गई है। कार्यों की गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की टीम बनाई गई है। साथ ही ठेकेदारों को भी बेहतर काम के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि सभी परियोजनाएं तेजी से पूरी हो सकें।उप मुख्यमंत्री साव ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय इस समस्या के समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए पुनर्वास नीति, सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों पर एक साथ काम किया है। इससे लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सफलता मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गंभीर विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है।साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस देश और छत्तीसगढ़ से नक्सल मुक्त करना नहीं चाहते थे, जब उनकी सरकार थी तो सुरक्षा बलों का हाथ बांध दिया था। इसलिए नक्सली कहते थे कि हमारी सरकार बन गई है। नक्सलियों ने कांग्रेस की सरकार बनने पर खुशियां मनाई थी। इन लोगों को विश्वास नहीं हो रहा राज्य से आखिर कैसे नक्सलवाद समाप्त हो गई। ये नहीं चाहते थे कि, राज्य में कानून का राज हो, खुशहाली और समृद्धि आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें