मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस बेहद सख्त और सतर्क है। महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बालिका से छेड़छाड़ और जबरन उठाने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आज आरोपित युवक शाकिब खान (24 वर्ष ) निवासी पूरी बगीचा चांदमारी रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित बालिका ने महिला थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह आरोपित को पहले से जानती-पहचानती है और शाकिब बीते दो वर्षों (वर्ष 2023 से) लगातार जबरन बातचीत करता था, रास्ते में पीछा कर परेशान करता था। इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी, जिसके बाद उसके पिता उसे स्कूल छोड़ने जाने लगे थे। बालिका ने बताया कि वर्ष 2023 में भी आरोपित द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी।बालिका के अनुसार 26 जनवरी को तबीयत खराब होने के बावजूद वह स्कूल गई थी। गणतंत्र दिवस रैली के दौरान अस्वस्थ होने के कारण वह स्कूल में ही रुकी रही और सुबह करीब 9 बजे मैडम से अनुमति लेकर घर के लिए निकली। इसी दौरान आरोपित शाकिब खान सफेद रंग की ईको कार से पहुंचा, गाड़ी से उतरकर चाकू जैसे हथियार से डराया-धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले गया, जहां गलत नीयत से छेड़छाड़ की। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे स्कूल के सामने गली में छोड़कर फरार हो गया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।घटना की जानकारी मिलने पर बालिका ने अपने शिक्षक और परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद महिला थाना में अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 137(2), 74, 75(2), 78(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही तत्काल कोतवाली थाना और महिला थाना स्टाफ को आरोपित की गिरफ्तारी में लगाया गया। पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपित शाकिब खान को आज दबोच लिया।महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा पीड़िता से विस्तृत पूछताछ कर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा वीडियो बयान लिया गया। आरोपित के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार सीजी 13 बी बी 1840 को जब्त किया गया है। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, संदीप भगत और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “ जिला पुलिस बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। बालिकाओं से छेड़छाड़, छींटाकशी या किसी भी प्रकार की आपराधिक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। बालिका से छेड़खानी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ”बालिका एवं परिजन ऐसी घटनाओं की सूचना बेझिझक पुलिस को दें जिससे ऐसे तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जा सके और ऐसी घटनाओं को लगाम लगाया जा सकें ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें