मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रोप-वे टूटा, एक की माैत , मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रोप-वे टूटा, एक की माैत , मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में आज रविवार काे श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर ले जाने वाला रोपवे अचानक टूटकर नीचे गिर गया, हादसे में एक महिला श्रद्धालु की माैत हुई है और कई लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।खल्लारी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवरात्रि उत्सवों के कारण आज रविवार सुबह से ही खल्लारी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान जब यात्रियों को ले जा रही रोपवे की दो ट्रॉलियां ऊपर की ओर जा रही थीं, तो अचानक वे बेकाबू होकर नीचे ज़मीन पर आ गिरीं । इस दुर्घटना में रायपुर निवासी आयुषी सतकर (28 वर्ष) की माैके पर ही माैत हाे गई है, वहीं 10 से अधिक लाेग गंभीर रूप से आठ घायल हुए हैं।इधर खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना काे मुख्यमंत्रीविष्णुदेवसायनेअत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक बतायाहै। मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि-दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री न ेदुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें