मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

धमतरी : फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले 12 आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
धमतरी : फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले 12 आरोपित गिरफ्तार

धमतरी।। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर संगठित एवं गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रत्नाबांधा रोड स्थित डाक्टर के निवास पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने आज मंगलवार काे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी दिलीप राठौर निवासी रत्नाबांधा धमतरी द्वारा बीते 12 दिसंबर को थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 17 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 11.30 बजे 6–7 अज्ञात व्यक्ति स्वयं को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर बिना पहचान पत्र एवं बिना वैध तलाशी वारंट के उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपितों ने करीब 2 से 2.30 घंटे तक घर के सभी कमरों, दराजों, आलमारियों एवं लॉकर की तलाशी ली तथा परिवार को बाहर निकलने से रोके रखा। कुछ भी नहीं मिलने पर आरोपित दो कारों में फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। सायबर सेल के सहयोग से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर टीमों को नागपुर (महाराष्ट्र), रायपुर, दुर्ग, बालोद एवं दल्लीराजहरा रवाना किया गया। सतत पतासाजी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सभी 12 आरोपितों को अभिरक्षा में लेकर धमतरी लाया गया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रार्थी के घर में करीब 200 करोड़ रुपये रखे हैं। इसी लालच में आपस में षड्यंत्र रचकर फर्जी इनकम टैक्स टीम बनाकर घटना को अंजाम दिया गया।आरोपितों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन (टाटा सफारी, स्विफ्ट डिजायर एवं अन्य कार), आपसी संपर्क में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा नकदी रखने के लिए उपयोग की गई जूट बोरी को विधिवत गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। मामले में बबलु अजबराव नाइक उके – नागपुर (महाराष्ट्र), अर्पण उत्तम मेश्राम – नागपुर (महाराष्ट्र), अमन उत्तम मेश्राम – नागपुर (महाराष्ट्र), संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला – नागपुर (महाराष्ट्र), दीपक मोहन वर्ड – नागपुर (महाराष्ट्र), संजय रामटेके – बालोद (छत्तीसगढ़), गजेन्द्र कुमार साहू – दल्लीराजहरा, बालोद, विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा – दुर्ग, उमेश साहू – रूद्री, धमतरी, जितेन्द्र कुमार बघेल – रायपुर, चेतन साहू – गुरूर, बालोद, श्रवण ध्रुव – धमतरी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व आरोपित दीपक मोहन वर्ड के विरुद्ध थाना पाटसिवनी, नागपुर में आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। इसी तरह से आरोपित अमन उत्तम मेश्राम के विरुद्ध थाना नंदनवन, नागपुर में आर्म्स एक्ट एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।धमतरी पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी विभाग के अधिकारी द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के दौरान पहचान पत्र एवं वैध आदेश/वारंट की अनिवार्य रूप से पुष्टि करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें