मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिलासपुर में कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो यूवकों की मौत ,चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिलासपुर में कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो यूवकों की मौत ,चार घायल

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीती देर रात एक तेज रफ़्तार कार के अनियंत्रित होकर पलटने से दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बिलासपुर के कोनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र के खरकेना निवासी ईशु रत्नाकर (26 वर्ष) बिलासपुर में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बीती रात वह अपने दोस्तों भास्कर राजपूत (22 वर्ष) निवासी जैतपुरी बेमेतरा, अभिषेक बघेल, शेखर चंद्रवंशी, दिशु रत्नाकर और श्याम सिंह राजपूत के साथ कार क्रमांक ओडी 15 एम 4400 से रतनपुर रोड की ओर खाना खाने जा रहा था। कोनी–सेंदरी मार्ग में तुर्काडीह चौक के आगे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क से नीचे उतर गई और झाड़ियों में जा घुसी। कार ईशु रत्नाकर चला रहा था। भीषण टक्कर के चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे ईशु रत्नाकर और भास्कर राजपूत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अन्य चार साथियों को गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें