मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

नगरीय सुशासन - मानव अधिकार" विषय पर आयोजित होगा मप्र मानव अधिकार आयोग का 30वां स्थापना दिवस समारोह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल का 30 वां स्थापना

दिवस आगामी 13 सितम्बर, 2024 (शुक्रवार) को आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन

एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित होगा। मानव

अधिकार आयोग के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों

को बैठक में शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने यह जानकारी दी।

आयोग

के अध्यक्ष ममतानी ने आयोग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगरीय

सुशासन-मानव अधिकार विषय पर आधारित स्थापना दिवस समारोह की तैयारियाँ समय

पर पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव

के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाए। ममतानी ने कहा कि नगरीय

सुशासन को मानव अधिकार से लिंक किया जाए। उन्होंने जनहित के मुद्दे को

शामिल करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा। ममतानी ने

बताया कि मानव अधिकार आयोग के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि आवास एवं

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहेंगे।

बैठक में आयोग के

सदस्य राजीव कुमार टंडन, पुलिस महानिरीक्षक, रजिस्टार लॉ, उप सचिव, पुलिस

अधीक्षक, शोध अधिकारी और अनुभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें