मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में आज राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की सेंट्रल जोन कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल में आज राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की सेंट्रल जोन कार्यशाला का आयोजन

भोपाल। राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET), केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सहयोग से आज सोमवार को संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क (SSRSGSP), भोपाल में सेंट्रल जोन के लिए कैपेसिटी-बिल्डिंग और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला में NCVET, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार और सेंट्रल जोन के राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यशाला के माध्यम से अकादमिक ज्ञान और व्यावसायिक ज्ञान को एक साथ जोड़कर प्रतिभागियों को लाभ देने संभावनाओं पर चर्चा की जायेगी।जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (VET) पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए NCVET की पहलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यशाला में NCVET की राज्य स्तरीय कौशल विकास की योजनाओं, गुणवत्ता और मानक पर केंद्रित नियामक भूमिकाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के साथ व्यावसायिक शिक्षा के इंटीग्रेशन, पुरस्कार देने वाले निकायों और मूल्यांकन एजेंसियों का ऑनबोर्डिंग एवं संचालन, कौशल विकास पहलों का समन्वय और स्कूलों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा में शामिल करने पर भी प्रकाश डाला जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें