मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा 6 सितंबर को पहुंचेंगे पटना, दो दिन रहेंगे बिहार में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सितंबर के पहले हफ्ते बिहार के दौरे पर पहुंच रहे हैं । केंद्रीयमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा होगी। वो 6 सितंबर को दो दिवसीय बिहार प्रवास पर राजधानी पटना पहुंचेंगे। वो दाे दिनों में चार अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीयमंत्री नड्डा आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल सहित चार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे।उनके अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने की संभावना है।नड्डा सबसे पहले आईजीआईएमएस के आई हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाद वह भागलपुर में 200 बेड के सुपर स्पेशलियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वो गया में मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। सात सितंबर को जेपी नड्डा पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जाएंगे। वो एमसीएच में बन रहे नए ब्लॉक को भी देखेंगे। इसके बाद केन्द्रीयमंत्री दरभंगा में एम्स के लिए प्रस्तावित स्थल का मुआयना करने जा सकते हैं। दरभंगा में बिहार का दूसरा एम्स बनना है। इसके लिए शोभन बाइपास के पास बिहार सरकार ने जमीन का अधिग्रहण किया है। नड्डा दरभंगा और मुजफ्फरपुर में मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें