मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के केन्द्रीय मंत्री विशेष राज्य दर्जा देने का मुद्दा जरूर उठाएं : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के केन्द्रीय मंत्री विशेष राज्य दर्जा देने का मुद्दा जरूर उठाएं : तेजस्वी यादव

बिहार के केन्द्रीय मंत्री विशेष राज्य दर्जा देने का मुद्दा जरूर उठाएं : तेजस्वी यादव

पटना। अपने पासपोर्ट के सिलसिले में पटना के पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के 30 सांसदों में से मात्र आठ सांसदों को मंत्रालय मिला है। बिहार से इस बार 30 एमपी गए हैं। पहले 39 गए थे, कुछ मिला नहीं। इस बार हम लोगों को पूरी उम्मीद है कि बिहार निर्णायक भूमिका में है तो कम से कम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने आरक्षण को जो 75% बढ़ाया था, उसको शेड्यूल में शामिल करें। हम लोगों की मांग है कि पूरे देश में जाति आधारित गणना हो। कम से कम इतना काम तो होना ही चाहिए। बिहार से जो 6- 7 मंत्री बने हैं उनसे तो यह उम्मीद रखी जानी चाहिए कि यह लोग बिहार के लिए आवाज़ उठाएं।आरएसएस मोहन भागवत के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा से मौन ही रहे हैं। सिर्फ मणिपुर की ही घटना पर नहीं, हमारे किसान भाइयों पर भी जो हमला हुआ। हमारे गोल्ड मेडलिस्ट पहलवानों का जो शोषण हुआ या फिर बेंगलुरु में जो 3000 महिलाओं के साथ शोषण हुआ। इन सब मुद्दों पर हमेशा प्रधानमंत्री मौन रहे हैं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा प्रधानमंत्री पर उठाए गए सवाल पर जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने सवाल तो उठाया है, मगर काफी लेट उठाया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार में मुसलमान को एक भी स्थान नहीं दिया गया। इस पर भी तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके मन में मुसलमान के प्रति कितना घृणा है। हम लोग तो चाहते हैं कि सब लोगों को मान सम्मान मिलना चाहिए। सबको आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।वही पटना के पासपोर्ट ऑफिस पहुंचने पर जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप विदेश जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि आप लोग तो हमारी यात्रा पर नजर लगाते हैं पिछले बार भी आए थे, तो कहां जा सके।‌

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें