मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने धन बांटने की बात कहकर एक बार फिर अपने चेहरे को बेनकाब किया : शेखावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर,। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी से

लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने धन बांटने की

बात कहकर एक बार फिर अपनी तुष्टिकरण नीति और चेहरे को बेनकाब किया है।

राममंदिर निर्माण में भी कांग्रेस पार्टी ने अपना विरोध किया था। मंदिर

प्राणप्रतिष्ठा के समय भी काले कपड़े पहनकर विरोध किया था। इससे साफ जाहिर

होता है कांग्रेस तुष्टिकरण करने और एक वर्ग विशेष के वोट को साधने के लिए

वह किसी भी हद तक जा सकती है। यह बात आज उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते

कही।

शेखावत ने कहा कि जिस दिन पांच सौ साल पहले राममंदिर को ढहाकर

बाबरी मस्जिद बनाई गई उस दिन से भारत का सूर्यास्त हो गया था। यह कालचक्र

की रात अमावस्या की थी। भारत के तीन लाख लोगों ने अपना बलिदान देकर उस

अग्रि को प्रज्जवलित रखा था। पांच सौ साल में भारत की माताओं और बहनों ने

अपने भाईयों बेटों को खोकर उसे जीवित रखा था। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व

को नकार दिया था। भारत ने 70 साल तक न्यायालय में लड़ाई लड़ी थी। राममंदिर

का निर्माण भारत के भाग्योदय बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा

कि पिछले दस साल में भारत ने विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई है। सनातनी

संस्कृति को बढ़ाया है और विश्व तक अपनी पहचान बनाई है। कांग्रेस की

मानसिकता भारत को गिराने में है और वर्ग विशेष को वोट बैंक बनाकर फायदा

उठानी वाली रही है।

उन्होंने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह

कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कांगे्रस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष

राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उनके बयानों की आलोचना की। जब देश बुरे

दौर से गुजरता है तो कांंग्रेस विदेशी ताकतों के साथ बात करते है।

शेखावत

ने कहा कि जोधपुर में कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ काम किया है। कई

बैठकें की और शक्ति केेंद्र बनाकर बैठकें की। चुनाव के समर और तेज करने के

लिए कार्यकर्ताओं ने काम किया है। उन्होंने विश्वास एवं दावे के साथ कहा कि

इस बार बड़े अंतर के साथ भाजपा का कमल खिलेगा। 25 सीटें भाजपा राजस्थान

में जीतेगी। देश को विकसित करने में सशक्त सरकार बनाने में हम सफल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें