मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकलेंगे गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर निकलेंगे गिरिराज सिंह

टना। केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड गिरिराज सिंह 18 से 22 अक्टूबर के मध्य यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा का नाम ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ होगा।इस बाबत उन्होंने हमारे बेगूसराय संवाददता से बातचीत में कहा कि इस यात्रा के दौरान मैं हिंदुओं को जागरूक करूंगा। क्योंकि, राहुल गांधी जैसे नेता हिंदुओं को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं जबकि मुसलमानों की जाति नहीं बताते हैं। ये लोग कोशिश करते हैं कि मुसलमानों का एकतरफा वोट अपने हिस्से में ले लें। इसलिए मैं अब हिंदुओं को यही संदेश देना चाहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे।गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को देखकर असहनीय पीड़ा हो रही है। इस बीच भारत में भी कुछ ऐसे लोग सामने आएं, जिन्होंने यह कहने से कोई गुरेज नहीं किया कि भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होगी। यह सुनने के बाद मुझे अत्यंत पीड़ा हुई। इसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं हिंदुओं को जगाने का काम करूं।भाजपा नेता गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर को भागलपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे, फिर 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया, और 22 अक्टूबर को किशनगंज जाएंगे। जिन जिलों में भाजपा नेता जायेंगे वो सभी मुस्लिम बहुल जिले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें