मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

पटना साहिब गुरुद्वारा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मत्था टेका, दरभंगा व मुजफ्फरपुर भी जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के दो दिवसीय दाैरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार काे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।नड्डा सुबह सबसे पहले गुरुद्वारा पहुंचे, जहां गुरु महाराज जी के चरणों मे मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्हें सरोपा भेंट किया गया। नड्डा के साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी गुरुद्वारा में मत्था टेका।जेपी नड्डा का आज पटना, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम है। जेपी नड्डा पटना पटनासिटी के खाजेकलां में एक कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। इसके बाद वे पीएमसीएच का निरीक्षण करेंगे। वे दरभंगा के शोभन में बनने वाले एम्स के निरीक्षण के लिए वहां जायेंगे। इसके बाद मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच जाएंगे, जहां वे कैंसर संस्थान और पीकू इंसेंटिव यूनिट का निरीक्षण करेंगे और अस्पताल में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें