मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल ने राजधानी की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केजरीवाल ने राजधानी की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते आपराधिक मामलों पर केंद्र से सवाल करते हुए आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि केंद्र सरकार ने राजधानी में कानून व्यवस्था का मजाक बना दिया है। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में हर तरफ़ डर और असुरक्षा का माहौल है। गली-मोहल्लों में गोलियां चल रही हैं, व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं, सरेआम हत्याएं हो रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की क़ानून व्यवस्था का मज़ाक़ बनाकर रख दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आज शाम को नांगलोई में ऐसे दो परिवारों से मिलने जा रहा हूं, जिनको इस प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ा था। एक परिवार की दुकान पर दिन-दहाड़े गोलियां चली थीं। दूसरे परिवार से फ़ोन पर करोड़ों रुपये की फ़िरौती मांगी गई।उन्होंने कहा कि ये सब पूरी दिल्ली में हो रहा है, रोज़ अख़बारों में खबरें छप रही हैं। क्या किसी ने ये सोचा था कि दिल्ली एक दिन देश में अपराधों की राजधानी बन जाएगी?केजरीवाल ने कहा कि ये सब केंद्रीय गृह मंत्री के घर के कुछ किलोमीटर दूरी पर ही हो रहा है। दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे हैं और ये लोग हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें