मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र सरकार के एनसीसीएफ ने तमिलनाडु में रियायती कीमतों पर दालों का ब्रांड लॉन्च किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई

(तमिलनाडु), 27 जनवरी (हि.स.)। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और

सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की इकाई, नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ

इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) ने तमिलनाडु में 'भारत दाल' ब्रांड लॉन्च किया

है। एनसीसीएफ तमिलनाडु उपभोक्ताओं को रियायती मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाली

दाल और चावल बेचेगा। इस मामले को और आसान बनाने के लिए एक कंपनी "आसान"

ग्लोबल ट्रेड को भारत दाल का अधिकृत वितरक नियुक्त किया गया है।

वर्तमान

में 50 मोबाइल वैन प्रत्येक जिले के कस्बों और गांवों में मुख्य स्थानों

पर ग्राहकों को सीधे भारत दाल ब्रांड चना दाल बेचती हैं। मोबाइल आउटलेट्स

की संख्या बढ़ाकर 100 की जाएगी और आटा, चावल और मूंग दाल जैसी नई वस्तुएं

जल्द ही जोड़ी जाएंगी।

एनसीसीएफ की इस

प्रमुख पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह

और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल के

दृष्टिकोण के अनुरूप कीमतों को स्थिर करना, खाद्य मुद्रास्फीति पर अंकुश

लगाना और घरेलू उपलब्धता को बढ़ाना है। भारत दाल पहले से ही उत्तर भारत में

विभिन्न स्थानों पर बेची जा रही है और उपभोक्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया

मिल रही है। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में एनसीसीएफ ने

उपभोक्ताओं को प्रेशर कुकर, इंसुलेटेड बोतलें और टिफिन बॉक्स जैसे

भाग्यशाली पुरस्कार प्रदान किए।

उपभोक्ताओं

को सस्ती कीमतों पर दालें उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार मूल्य

स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत पांच प्रमुख दालों अर्थात् चना, तुअर, उड़द,

मूंग और मसूर का बफर स्टॉक बनाए रख रही है। कीमतों को नियंत्रित करने के

लिए बफर से स्टॉक को कैलिब्रेटेड और लक्षित तरीके से बाजार में जारी किया

जाता है। इस व्यवस्था के तहत, चना दाल राज्य सरकारों को उनकी कल्याणकारी

योजनाओं, पुलिस, जेलों के तहत आपूर्ति के लिए और राज्य सरकार-नियंत्रित

सहकारी समितियों और निगमों के खुदरा दुकानों के माध्यम से वितरण के लिए भी

उपलब्ध कराई जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें