मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों और कृषि क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी केंद्र सरकार : शिवराज सिंह चाैहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । देश में कृषि क्षेत्र की तीव्र प्रगति के

उद्देश्य से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने राज्यवार चर्चा शुरू की है। इसी क्रम में बिहार के

कृषि मंत्री मंगल पांडे ने गुरुवार काे नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं

किसान कल्याण तथा ग्रामीण

विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।इस

माैके पर शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानाें और कृषि

क्षेत्र के हित में बिहार को हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी। इससे पहले

केंद्रीय मंत्री ने असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कृषि

मंत्रियों से मुलाकात की थी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ने

बिहार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) और राष्ट्रीय खाद्य

सुरक्षा मिशन के तहत धन आवंटन की समीक्षा करने का आश्वासन दिया। इस संबंध

में नए प्रस्ताव भी मांगें हैं। चौहान ने खरीफ सीजन के लिए बीजों की सुचारु

आपूर्ति सुनिश्चित करने और रबी फसल के लिए बीजों की आपूर्ति के लिए शीघ्र

योजना बनाने की समीक्षा करने को भी कहा।

मंत्रालय के मुताबिक केन्द्रीय

कृषि मंत्री चौहान ने बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे से कृषि मंत्रालय की

विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री

चौहान ने कहा कि बिहार के किसानों को केंद्रीय स्तर पर कोई परेशानी नहीं

होने दी जायेगी। उन्हाेंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों को देश में कृषि

क्षेत्र में सुधार के लिए एक टीम के रूप में काम करना चाहिए और ठोस तरीके

से समाधान तलाशना चाहिए

बिहार के कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि

विज्ञान केंद्रों (केवीके) को मजबूत करने की आवश्यकता बताई और केंद्रीय

मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह केवीके के कामकाज की समीक्षा करेंगे। पांडे

ने राज्य में मक्का और मखाना की उत्पादन क्षमता पर प्रकाश डाला और इसे

साकार करने के लिए केंद्र से समर्थन मांगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि

एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित केंद्रीय एवं राज्य कृषि

एवं बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें