मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

गोयनकाजी 'एक जीवन-एक ध्येय' का उदाहरण, विपश्यना को किया जीवन समर्पितः प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 4 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विपश्यना

साधना संस्थान के संस्थापक एसएन गोयनका के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित

किया। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि ध्यान साधना हमें एकजुटता की

भावना से जोड़ती है। एकजुटता की भावना, एकता की शक्ति ही विकसित भारत का

बहुत बड़ा आधार है। आचार्य एसएन गोयनका के जन्मशताब्दी समारोह में सभी ने

वर्ष भर इसी मंत्र का प्रचार-प्रसार किया है।

आचार्य गोयनका को ‘एक

जीवन-एक ध्येय’ का बेहतरीन उदाहरण बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका

एक ही मिशन था- विपश्यना। विपश्यना पूरे विश्व को प्राचीन भारतीय जीवन

पद्धति की अद्भुत देन है लेकिन हमारी इस विरासत को भुला दिया गया था। भारत

का एक लंबा कालखंड ऐसा रहा जिसमें विपश्यना सीखने और सिखाने की कला

धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही थी। गोयनकाजी ने म्यांमार में 14 वर्षों की

तपस्या करके इसकी दीक्षा ली और फिर भारत के इस प्राचीन गौरव को लेकर देश

लौटे।

प्रधानमंत्री ने गोयनकाजी के व्यक्तित्व को निर्मल जल की तरह

शांत और गंभीर बताया और कहा कि एक मूक सेवक की तरह सात्विक वातावरण का

संचार करते थे। उन्होंने विपश्यना के अपने ज्ञान से सभी को लाभान्वित किया

और इसलिए उन्होंने पूरी मानवता और विश्व के लिए योगदान दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें