मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

सीएए लागू होने के बाद बंगाल में शुरू हुआ जश्न, ममता ने कहा- विरोध करूंगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसे लेकर बंगाल के उत्तर 24 परगना और नदिया जिले के मतुआ बहुल क्षेत्र में जश्न का माहौल है। कई लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई है और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही विरोध जताया है और साफ कर चुकी हैं कि इससे अगर किसी समुदाय को कोई दिक्कत हुई तो विरोध करेंगी। राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन कर उन्होंने कहा कि नागरिकता अधिनियम का नियमों को पहले हम लोग पढ़ेंगे और देखेंगे कि अगर इससे किसी को दिक्कत होती है तो निश्चित तौर पर इसके खिलाफ प्रदर्शन होगा।

उल्लेखनीय है कि बनगांव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद शांतनु ठाकुर ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए की अधिसूचना जारी होगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसकी घोषणा की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें