मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश की राजधानी में शुरू हुआ आलोक शर्मा की जीत का जश्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, मध्य प्रदेश में राज्य की सभी 29 सीटों पर फिलहाल भारतीय

जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में लीड लेती नजर आ रही है। वहीं, राजधानी भोपाल

में इसका सीधा असर देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शहर भर

में होर्डिंग, पोस्टर, बैनर लगना शुरू हो गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में

लोग चौराहों पर जुट कर भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के पक्ष में नारे लगा

रहे हैं और जीत का जश्न मनाते हुए देखे जा रहे हैं। कई जगह भोपाल में

मिठाइयां तक बंटना शुरू हो चुका है।

इसके साथ ही

शहर के रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून लहरा रहा है। जिसपर धन्यवाद भोपाल

लिखा हुआ हैै। आलोक शर्मा के नाम से भी भगवा बैलून हवा में लहरा रहा है।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी को चाहनेवालों ने जीत और स्वागत के बैनर भी लगाना

शुरू कर दिया है। दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता

नरसिंहपुर जिले में ईवीएम मशीन पर सवाल उठा रहे हैं। यहां कांग्रेसी पीएम

मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे हैं । ईवीएम को लेकर यह नजारा जिले के गाडरवारा

विधानसभा में देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें