मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

गाजा में अगले माह अस्थाई युद्धविराम संभव, इजराइली प्रतिनिधिमंडल समझाते के लिए आज पहुंच रहा है कतर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दोहा,

26 फरवरी। इजराइली प्रतिनिधिमंडल के आज कतर पहुंचने की संभावना

है। इस प्रतिनिधिमंडल को कतर में हमास के साथ अस्थाई संघर्ष विराम और गाजा

में रखे गए कुछ बंधकों की रिहाई के लिए नए समझौते के सिरे चढ़ने की आस है।

अमेरिकी

समाचार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक इजराइली अधिकारी ने

यह जानकारी दी है। इससे पहले शुक्रवार को पेरिस में इजराइली प्रतिनिधिमंडल

और अमेरिका, कतर और मिस्र के मध्यस्थों के बीच वार्ता हो चुकी है। इस

अधिकारी के अनुसार इजराइल का प्रतिनिधिमंडल इस समझौते की बुनियादी रूपरेखा

पर सहमत हो गया है। इसमें छह सप्ताह का संघर्ष विराम और इजराइल में रखे गए

फिलिस्तीनी कैदियों के लिए लगभग 40 बंधकों की अदला-बदली शामिल होगी।

रिपोर्ट

के अनुसार, इजराइली अधिकारी ने कहा है इजराइल कैबिनेट ने शनिवार रात

व्यापक शर्तों को मंजूरी दी। इसका लक्ष्य मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान

में 10 मार्च के आसपास समझौता करना है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स

के अनुसार हमास के प्रतिनिधि पेरिस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। इसलिए यह

स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसे समझौता मंजूर होगा या नहीं। इस बीच तेल अवीव

में इजराइल पुलिस ने कहा कि उन्होंने शनिवार रात प्रदर्शनकारियों के साथ

झड़प के बीच 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग प्रधानमंत्री बेंजामिन

नेतन्याहू को हटाने और बंधकों की वापसी की मांग कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें