मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीएसई ने डमी छात्रों का नामांकन करने वाले 20 स्कूलों की मान्यता रद्द की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने डमी छात्रों का नामांकन करने वाले 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें दिल्ली के पांच स्कूल भी शामिल हैं।

सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के सीबीएसई स्कूलों में यह जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया गया कि क्या स्कूल संबद्धता और परीक्षा उपनियमों में निहित प्रावधानों और मानदंडों के अनुसार चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान पाया गया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों, अयोग्य उम्मीदवारों को पेश करने और रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखने जैसे विभिन्न कदाचार कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद 20 स्कूलों की मान्यता रद्द करने और तीन स्कूलों की रेटिंग डाउनग्रेड करने का फैसला किया गया है। ऐसे स्कूलों में से पांच दिल्ली में, तीन उत्तर प्रदेश में, दो-दो केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में और एक-एक जम्मू-कश्मीर, देहरादून, असम और मध्य प्रदेश में हैं। डाउनग्रेड किए गए स्कूल दिल्ली, पंजाब और असम में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें