मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 स्थगित नहीं, बोर्ड ने स्पष्टीकरण जारी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 16 फरवरी । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने

शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा 2024 को स्थगित करने के बारे में सोशल मीडिया पर

प्रसारित फर्जी सर्कुलर के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किया।

फर्जी सर्कुलर में कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 को किसानों के चल रहे विरोध के कारण स्थगित कर दी गई है।

इसे

देखते हुए सीबीएसई ने एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में स्पष्ट किया कि बोर्ड

द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सीबीएसई बोर्ड सोशल मीडिया में

वायरल हो रहे उस पत्र को फर्जी और भ्रामक बताते हुए कहा है कि बोर्ड ने ऐसा

कोई निर्णय नहीं लिया है।

फर्जी नोटिस में कहा गया था, “यह

बोर्ड के संज्ञान में आया है कि किसान विरोध के कारण, बोर्ड को समस्याओं

का सामना करना पड़ रहा है, वे स्कूलों में उपस्थित होने में असमर्थ हैं,

इसलिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं

स्थगित कर दी गई हैं। आपको नई तारीखों के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

समस्या को देखते हुए, सीबीएसई ने परीक्षा केंद्र की तारीखों को स्थगित करने

का फैसला किया है।"

उल्लेखनीय है कि परीक्षाओं की शुरुआत

से पहले ही देश में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शनों को ध्यान में रखते

हुए सीबीएसई ने परिवहन संबंधी संभावित कठिनाइयों को देखते हुए दिल्ली में

छात्रों को घर से समय पर निकलने, मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने और सुबह 10

बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह जारी की थी।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें