मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआईसी ने हवाई परिवहन के लिए कंटेनरों के आयात की प्रक्रिया को सरल बनाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीबीआईसी ने हवाई परिवहन के लिए कंटेनरों के आयात की प्रक्रिया को सरल बनाया

नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार को हवाई मालवहन में इस्तेमाल होने वाले कंटेनरों (यूएलडी) के अस्थाई आयात की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। यूनिट लोड डिवाइस (यूएलडी) कंटेनर का उपयोग विमान पर यात्रियों एवं कार्गो सामान लादने और उसे सुरक्षित करने के लिए किया जाता है। इस कदम से कारोबारी सुगमता को बढ़ावा मिलेगा।वित्‍त मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा क‍ि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने यूनिट लोड डिवाइस (यूएलडी) या एयर कंटेनरों के अस्थायी आयात के लिए प्रक्रिया को सरल और सुसंगत बना दिया है। इसके अलावा सीबीआईसी ने 24 अप्रैल से सभी ट्रांसशिपमेंट मूवमेंट के लिए ट्रांसशिपमेंट परमिट शुल्क को माफ करने का भी निर्णय लिया है। यह कदम व्यापार को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।मंत्रालय के मुताबिक इस संबंध में अधिसूचना संख्या 30/2025-सीयूएस (एनटी) दिनांक 24 अप्रैल 2025 https://www.cbic.gov.in/f2d0927b-945d-411c-8c34-65d272a6d047 के माध्यम से विनियमों में परिवर्तन जारी किए गए हैं। सीबीआईसी ने उच्च मूल्य एवं जल्दी खराब होने वाले बागवानी उत्पादों सहित एयर कार्गो के लिए बुनियादी ढांचे और गोदाम के विकास की सुविधा और कार्गो स्क्रीनिंग और सीमा शुल्क प्रोटोकॉल को सुव्यवस्थित करने और इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए विशेष रूप से एयर कार्गो और सामान्य रूप से ट्रांसशिपमेंट मूवमेंट में कई व्यापार सुविधाजनक उपाय लागू किए हैं।गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंदीय बजट 2025-26 में इसकी घोषणा की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें