मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआईसी ने भारतीय सीमा शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से लोगों को सतर्क किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड

(सीबीआईसी) ने जनता से भारतीय सीमा शुल्क विभाग के नाम पर धोखाधड़ी करने

वालों से सतर्क रहने को कहा है। सीबीआईसी ने इसके लिए जागरुकता अभियान भी

चलाया है।

वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा

कि समाचार पोर्टल और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से विभिन्न घटनाएं सामने

आई हैं, जिनमें फर्जी व्यक्तियों ने सीमा शुल्क अधिकारी बनकर देशभर में

जनता से उनकी गाढ़ी कमाई ठगी गई है। सीबीआईसी ने जनता से भारतीय सीमा शुल्क

विभाग के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सतर्क रहने को कहा है।

ये

धोखाधड़ी मुख्य रूप से फोन कॉल या एसएमएस जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग

करके की जाती है। इसको अंजाम देने वालों का मकसद तुरंत दंडात्मक कार्रवाई

के ‘कथित’ डर दिखाकर पैसा ऐंठने पर केंद्रित होती है। सीबीआईसी ने जन

जागरुकता के माध्यम से इस तरह की धोखाधड़ी का मुकाबला करने के लिए जागरुकता

अभियान चलाया है, जिसमें समाचार पत्रों में विज्ञापन, आम जनता के लिए

एसएमएस, ई-मेल और सोशल मीडिया अभियान के अलावा सीबीआईसी के क्षेत्रीय

कार्यालयों में जागरुकता अभियान शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें