मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर लीक मामले की जांच करने फिर हजारीबाग पहुंची सीबीआई टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीट पेपर लीक मामले की जांच करने फिर हजारीबाग पहुंची सीबीआई टीम

हजारीबाग,। नीट पेपर लीक मामले की जांच को लेकर केंद्रीय जांच

ब्यूरो (सीबीआई) की टीम एक बार फिर से गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग

पहुंची। तीन वाहनों से पहुंची सीबीआई की टीम ने ओएसिस स्कूल और स्टेट

गेस्टहाउस को खंगाला। टीम सबसे पहले दो संदिग्धों को लेकर गेस्टहाउस से

निकली। कुछ देर के बाद तीसरे संदिग्ध को भी यहां से ले जाया गया। इस दौरान

सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

सीबीआई टीम कुछ

दिन पहले भी जांच के लिए स्टेट गेस्टहाउस पहुंची थी और जांच के बाद उसे

सील कर दिया था। गुरुवार को सील खोलकर सीबीआई टीम गेस्टहाउस में दाखिल

हुई। जांच के दौरान टीम के करीब 12 सदस्य मौजूद थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण

से पटना से भी टीम के साथ पुलिस आई थी। इस दौरान सीबीआई अपने साथ तीन

संदिग्धों को लेकर आई थी। सूत्रों ने बताया कि इसमें एक मुख्य आरोपित पंकज

है, दूसरा गेस्टहाउस का मालिक राजू है। तीसरा व्यक्ति प्रश्न पत्र का

सॉल्वर हो सकता है। करीब तीन घंटे तक सीबीआई गेस्टहाउस को खंगालती रही। इस

दौरान फॉरेंसिक टीम भी उनके साथ थी।

जांच के बाद सीबीआई ने

गेस्टहाउस को फिर से सील कर दिया है। सील किए गए दस्तावेजों पर बीपी राजू,

अपर अधीक्षक साइबर अपराध जांच प्रभाग सीबीआई नई दिल्ली लिखा हुआ है।

बुधवार को भी सीबीआई टीम जांच के लिए हजारीबाग के मंडी रोड स्थित ओवैसी

स्कूल पहुंची थी। उस दौरान भी वही दो संदिग्ध टीम के साथ थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें