मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

आरजी कर मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद पीड़िता के घर पहुंची सीबीआई, परिजनों से की पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आरजी कर मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद पीड़िता के घर पहुंची सीबीआई, परिजनों से की पूछताछ

कोलकात। सुप्रीम कोर्ट में आरजी कर मामले की सुनवाई के कुछ ही घंटों बाद, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात पीड़िता के सोदपुर स्थित घर पर पहुंचकर परिवार से एक घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।मिली जानकारी के अनुसार, जब यह मामला सीबीआई के हाथों में आया, तो पीड़िता के माता-पिता ने केंद्रीय जांच एजेंसी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र के आधार पर सीबीआई अधिकारियों ने परिवार से बातचीत की। पूछताछ के दौरान, सीबीआई ने पीड़िता के माता-पिता और अन्य परिजनों से घटना के समय की परिस्थितियों, अपराध स्थल पर उनके द्वारा देखे गए तथ्यों और घटनाओं के बारे में जानकारी ली। पीड़िता के माता-पिता ने पहले भी कई बार सबूतों को मिटाने का आरोप लगाया था, जिसके चलते जांच एजेंसी इस पहलू पर भी ध्यान दे रही है।सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद पीड़िता के माता-पिता ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि मामले से जुड़े हर व्यक्ति, चाहे वह प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष, को जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जो लोग सबूतों को मिटाने में शामिल हैं, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना था, "हमने शुरू से ही सबूतों को मिटाने की बात कही थी और अब यह सच सामने आ रहा है। सबूतों के अभाव में जांच एजेंसियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सीबीआई ने इस सिलसिले में गिरफ्तारियां की हैं। हमें उम्मीद है कि धीरे-धीरे सारा सच सामने आएगा।"सीबीआई सूत्रों के अनुसार, अगर जरूरत पड़ी, तो आने वाले दिनों में परिवार के अन्य सदस्यों से भी दोबारा पूछताछ की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी सीबीआई की जांच प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए कहा कि कुछ जांच निष्कर्ष चिंताजनक हैं, लेकिन जांच के हित में वे सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें