मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने डीपीआईआईटी के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के दिल्ली आवास पर की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के दिल्ली स्थित आवास पर छापामारी की है। ये छापेमारी अभिषेक के ग्रेटर कैलाश II स्थित बहुमंजिला आवास पर की है। कार्रवाई आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है।

रमेश अभिषेक के खिलाफ आरोपों की जांच लोकपाल कर रहे थे। लोकपाल के आदेश के आधार पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामला दर्ज करने के बाद उनके घर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसके पहले लोकपाल की तीन मेंबर वाली बेंच ने अपनी जांच के बाद 2 फरवरी 2022 और 3 जनवरी, 2023 को प्रवर्तन निदेशालय को रमेश अभिषेक के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया था।

रमेश अभिषेक के खिलाफ मई 2019 में लोकपाल से शिकायत की गई थी। वर्ष 1982 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी रमेश अभिषेक ओडिशा के रहने वाले हैं। वे 31 जुलाई, 2019 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके पहले वे 21 सितंबर 2012 से 28 अक्टूबर 2015 तक फारवर्ड मार्केट कमीशन के चेयरमैन और 22 फरवरी 2016 से 31 जुलाई 2019 तक डीपीआईआईटी के सचिव थे। इन पदों पर रहते हुए कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाले फैसले लेने और सेवानिवृति के बाद उन्हीं कंपनियों से लाभ लेने की शिकायत की जांच लोकपाल कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें