राबड़ी आवास पर CBI की दस्तक, जमीन के बदले करीबियों को नौकरी देने के मामले में चल रही पूछताछ
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की तरफ से एक बार फिर से झटका लगा है। सोमवार को सीबीआई की टीम पटना में राबड़ी आवास पर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के बदले करीबियों को रेलवे में नौकरी देने के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। लालू परिवार से इस संबंध में पूछताछ की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, सुबह 10.30 बजे सीबीआई के तीन-चार अधिकारी 10 सर्कुलर रोड पहुंचे और अनुमति लेकर अंदर आये। फिलहाल राबड़ी देवी से पूछताछ हो रही है। इसी के साथ लालू परिवार की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही है। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लौटे लालू यादव फिलहाल दिल्ली में है।





