मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की

स्पेशल जज कावेरी बावेजा के समक्ष सोमवार को दिल्ली आबकारी घोटाला मामले

में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

इसके पहले ईडी भी केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर

चुकी है। केजरीवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के मामले में अंतरिम

जमानत दी है। वो सीबीआई के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

दिल्ली

हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद

ईडी ने 21 मार्च को देर शाम को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।इसके बाद

केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को गिरफ्तार किया था। ईडी के मामले में

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट अंतरिम जमानत दे चुका है। केजरीवाल ने सीबीआई

गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर हाईकोर्ट ने 17

जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हाई कोर्ट ने 26 जुलाई को

अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में अपने वकील से हफ्ते में दो अतिरिक्त

मुलाकात करने की इजाजत दे दी थी। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि

निष्पक्ष ट्रायल और प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व के मौलिक अधिकार को ध्यान

में रखते हुए जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दो अतिरिक्त मुलाकात की

इजाजत दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें