मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

रिश्वत के आरोप में सीबीआई ने जालंधर पासपोर्ट अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत मामले में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर के तीन अधिकारियों, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) और दो सहायक पासपोर्ट अधिकारियों (एपीओ) को गिरफ्तार किया है।

इसमें क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुप सिंह और सहायक पासपोर्ट अधिकारी हरिओम व संजय श्रीवास्तव का नाम शामिल है। तलाशी के दाैरान सीबीआई ने इनके कब्जे से 20 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

सीबीआई ने एक शिकायत पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर के एक सहायक पासपोर्ट अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसने अपनी पोती और पोते के संबंध में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।

जब वह दोनों पासपोर्ट की स्थिति की जांच करने के लिए आरोपित एपीओ से मिला तब आरोपित ने पासपोर्ट जारी करने के लिए उससे 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद जांच पड़ताल में तीनों की संलिप्तता पाई गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें