मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में सीबीआई ने कस्टम अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मोतिहारी में सीबीआई ने कस्टम अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मोतिहारी,25 मार्च।सीबीआई की टीम ने एक बड़ी कारवाई करते हुए मोतिहारी के कस्टम अधीक्षक संजय सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

टीम ने कस्टम अधिकारी को अपने साथ पटना ले कर गई है।मिली जानकारी के अनुसार कस्टम अधीक्षक संजय सिंह ने एक इलाइची व्यवसायी से कस्टम क्लीयरेंस करने के नाम पर एक लाख रुपया रिश्वत की मांग की थी।बताया जा रहा है,कि 60 हजार रुपये पहले बाकी रुपये कस्टम क्लीयरेंस के बाद देने की बात हुई थी।

हालांकि इस बीच व्यवसायी ने इसकी सूचना सीबीआई को दे दिया।सूचना के साथ ही सीबीआई की टीम एक दिन पूर्व ही मोतिहारी पहुंच कर अलग अलग स्थानों पर ठहरे हुए थे। डील के अनुसार शनिवार को व्यवसायी ही पैसा देने गया था। जिसके दौरान अधीक्षक संजय सिंह को सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार टीम ने इस दौरान कस्टम अधीक्षक के कार्यालय कक्ष और निवास की भी तलाशी ली है।

उल्लेखनीय है,कि तीन महीने पूर्व संजय सिंह की नियुक्ति मुजफ्फरपुर से मोतिहारी हुई थी जबकि उससे पहले वह रक्सौल में पदस्थापित थे।फिलहाल सीबीआई टीम आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार कस्टम अधीक्षक को लेकर पटना गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें