मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई की संगठित साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 26 गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संगठित साइबर अपराध से जुड़े 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक चार दिन पहले गुरुवार को पूणे, हैदराबाद, अहमदाबाद और विशाखापत्तनम में अलग अलग 32 जगहों पर छापेमारी के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। संगठित साइबर अपराध नेटवर्क पर प्राप्त इनपुट के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय संचालन प्रभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।सीबीआई के मुताबिक, तलाशी के दौरान टीम ने चार कॉल सेंटरों वी.सी. इंफ्रोमेट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, रीजेंट प्लाजा, पुणे; वी.सी. इंफ्रोमेट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, मुरली नगर, विशाखापत्तनम; वायाजेक्स सॉल्यूशंस, हैदराबाद; अत्रिया ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम में चल रही ऑनलाइन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 170 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इसमें से 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध कॉल सेंटरों में अन्य श्रमिकों की भूमिका पर जांच और पूछताछ जारी है।सीबीआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस साइबर अपराध नेटवर्क द्वारा आपराधिक गतिविधि और पीड़ितों को ठगने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मोबाइल फोन, लैपटॉप, वित्तीय जानकारी, संचार रिकॉर्ड और आपत्तिजनक सामग्री सहित 951 वस्तुओं को जब्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 58.45 लाख रुपये नकद, लॉकर की चाबियाँ और तीन लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें