मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने घूसखोरी के दो मामलों में तीन को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घूसखोरी आरोप

में दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में

नानपारा, बहराइच(उत्तर प्रदेश) के लेखा कार्यालय के डाक सहायक को गिरफ्तार

किया है। दूसरे मामले में उत्तर रेलवे, लखनऊ स्थित आलमबाग स्टोर डिपो के

मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक (सीडीएमएस) एवं आरपीएफ के एएसआई को गिरफ्तार

किया है।

सीबीआई ने तीनों आराेपितों को घूस की राशि लेते

हुए रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद तीनों आरोपितों आवासीय परिसरों की भी तलाशी

ली। सीबीआई ने इसकी जानकारी आज शुक्रवार (14 जून) दी। सीबीआई इस मामले की

गंभीरता से जांच में भी जुटी हुई है।

पहले मामले में सीबीआई ने

आरोपित डाक सहायक खिलाफ 12 जून को मामला दर्ज किया था। इसपर आरोप है कि

आरोपित ने विभाग के अज्ञात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सम्बन्ध होने के

प्रभाव का उपयोग करके शिकायतकर्ता के विरुद्ध विभागीय मामले को निपटाने

हेतु उससे 2 लाख रिश्वत की मांग की थी। 20 हजार रुपये अग्रिम राशि के तौर

पर लेना स्वीकार कर लिया था। सीबीआई ने शिकायतकर्ता यह राशि रिश्वत के तौर

पर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में सीबीआई ने

आरोपित आरपीएफ के एएसआई और मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक के खिलाफ13 जून को

मामला दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपितों ने शिकायतकर्ता के चचेरे भाई से

रेलवे डिपो से उनके द्वारा खरीदे गए रेलवे के कबाड़ को काटने और उठाने की

अनुमति देने हेतु क्रमशः 12,800 और 8,200 रुपये की रिश्चत मांग की थी।

सीबीआई ने दोनों आरोपितों शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर क्रमशः 9 हजार व

8 हजार दो सौ रुपये लेते गिरफ्तार किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें