मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने घूसखोरी के आराेप में धनबाद कोलियरी के एक प्रबंधक और एक मजदूर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने श्यामपुर "बी" कोलियरी के प्रबंधक (स्केल ई-5) और एक सामान्य मजदूर सहित दो आरोपितों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने शनिवार को यह जानकारी दी।सीबीआई ने श्यामपुर "बी" कोलियरी मुग्मा एरिया, निरसा, धनबाद के एक सामान्य मजदूर की शिकायत पर आरोपित प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा और एक मजदूर गौर रवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।आरोपित प्रबंधक ने शिकायतकर्ता को उसके वर्तमान पदस्थापन स्थान 'मैगजीन रूम' में बनाए रखने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपित ने शिकायतकर्ता को उसी कोलियरी में एक अन्य सामान्य मजदूर को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि सौंपने का निर्देश दिया। सीबीआई की टीम ने रिश्वत की इस राशि को लेते हुए एक मजदूर को रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में सीबीआई ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के ठिकानों पर तलाशी भी ली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें