मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। यह मामला उत्तरी दिल्ली के एक थाने का है, जहां पर तैनात एसआई विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार न करने और उसे अग्रिम जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।सीबीआई के मुताबिक, शिकायत मिलने पर सीबीआई ने 5 अगस्त को एसआई विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। आरोप है कि शिकायकर्ता से विजय सिंह की 40 हजार रुपये पर बात तय हुई। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर उसी दिन यानी 5 अगस्त को आरोपित को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। मामले की आगे की जांच जारी है। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें