मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

देवेगौड़ा ने कहा- एक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया रेवन्ना को, सबको मिले न्याय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कर्नाटक/नई

दिल्ली , जनता दल (एस) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा का कहना

है कि एचडी रेवन्ना के खिलाफ मामले उन्हें निशाना बनाने के लिए दर्ज किए गए

हैं। इस मामले में कई और लोगों को फंसाया गया है। शनिवार को पहली बार

मीडिया से बातचीत क्रम में उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।

प्रज्जवल

रेवन्ना के खिलाफ आरोप मामले पर एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी

पहले ही प्रज्ज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ आरोपों के संबंध में

हमारे परिवार और पार्टी की ओर से बोल चुके हैं। यह एक साजिश है इसके अलावा

कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

एचडी गौड़ा ने आगे कहा कि सरकार के

लिए यह जरूरी है कि वह प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ सभी संभावित कानूनी रास्ते

अपनाए। यह आवश्यक है कि इसमें शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए और

सभी पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए।

उल्लेखनीय है कि प्रज्वल

महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस मामले ने राजनीतिक

तूफान खड़ा कर दिया है और राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा (भारतीय

जनता पार्टी)-जद (एस) के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है।

हासन सीट से

भाजपा-जद (एस) के संयुक्त उम्मीदवार प्रज्ज्वल कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के

पहले चरण के मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को विदेश चले गए थे। उन्हें

वापस लाने के लिए उनके खिलाफ ‘‘इंटरपोल ब्लू कॉर्नर'' नोटिस दूसरी बार जारी

किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें