मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से हुई मौत पर प्रकरण दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से हुई मौत पर प्रकरण दर्ज

इंदौ। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के एमवाय अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के कुतरने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, एमवाय अस्पताल में पिछले दिनों चूहों के कुतरने से दो नवजात शिशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे; बाद में उनकी मौत हो गई थी।

इस मामले को लेकर जमकर सियासत भी हुई और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कलेक्टर को नोटिस जारी कर रिपोर्ट भी तलब की। अब पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि एक बच्ची धार जिले की रहने वाली थी और उसे उपचार के लिए इंदौर लाया गया था। इंदौर में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई थी, उसके चलते उसका मर्ग कायम कर पूरे मामले में जांच के लिए डायरी धार भेजी गई है। धार पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच करेगी।

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से ही हुई बच्चों की मौत के बाद जन स्वास्थ्य अभियान ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद आयोग की ओर से कलेक्टर को नोटिस जारी किया गया और रिपोर्ट तलब की गई है। इस मामले पर सरकार ने भी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमवाय अस्पताल में हुई घटना के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के राजेंद्र नगर स्थित आवास के कार्यालय में चोरों ने धावा बोला था। इस मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

एडीशनल डीसीपी दंडोतिया ने बताया है कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन फुटेज में पांच लोग नजर आ रहे हैं। इन सभी के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए आसपास के अन्य सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की जल्दी ही पहचान कर ली जाएगी। आशंका इस बात की है कि ये आरोपी बाहर के गैंग के सदस्य हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जांच को खतरा भी बताते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें