मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध मूंगफली भंडारण मामले में फर्म संचालक के खिलाफ केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध मूंगफली भंडारण मामले में फर्म संचालक के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर : कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से गत दिनों की गई आकस्मिक जांच में भारी मात्रा में मूंगफली बीज का अवैध भंडारण पाए जाने के मामले में मंडोर थाना पुलिस ने फर्म संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है।

मंडोर थाना पुलिस के अनुसार 27 मई को कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मंडोर क्षेत्र के नौ मील सहित अन्य स्थानों पर मूंगफली बीजों के भंडारण और बिक्री को लेकर औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान नौ मील क्षेत्र स्थित एक फर्म में बड़ी मात्रा में मूंगफली बीज का भंडारण पाया गया था। जांच में सामने आया कि फर्म के पास भंडारण के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं था।

मामले में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय के कृषि अधिकारी राजेंद्र गढ़वाल की ओर से मंडोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने फर्म संचालिका के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान फर्म से करीब 24 हजार किलोग्राम से अधिक मूंगफली बीज जब्त किया गया था। यह मूंगफली 20-20 किलोग्राम के बैगों में भंडारित मिली थी। अब पुलिस और कृषि विभाग संयुक्त रूप से मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें